LLB Notes Hindi - Law Study Material (Sem Wise)

Semester 1 Law of Torts MCQ

1 – अपकृत्य विधि की एक विशिष्ट शाखा है जिसकी उत्पत्ति हुई थी

(क) अमेरिका में

(ख) फ्रांस में

(ग) भारत में

(घ) इंग्लैंड में

 Answer (घ) इंग्लैंड में

2. ‘अपकृत्य’ की परिभाषा निहित है

(क) साधारण खंड अधिनियम, 1897 में

(ख) परिसीमा अधिनियम, 1963 में

(ग) भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में

(घ) भारतीय दंड संहिता, 1860 में

Answer (ख) परिसीमा अधिनियम, 1963 में

3 – “अपकृत्य” को परिसीमा अधिनियम, 1963 की किस धारा में परिभाषित किया गया है?

(क) धारा 2 (ट)

(ख) धारा 2 (ठ)

(ग) धारा 2 (ड)

(घ) धारा 2 (ढ)

Answer (ग) धारा 2(ड)

4 – ‘अपकृत्य’ शब्द को किस भाषा के टॉरटम शब्द से व्युत्पन्न किया गया है जिसका अर्थ घुमाव होता है

(क) अंग्रेजी

(ख) फ्रेंच

(ग) लैटिन

(घ) ग्रीक

Answer (ग) लैटिन

5. अपकृत्य का अर्थ है एक घुमावदार

(क) निवारण

(ख) उल्लंघन

(ग) आचरण

(घ) सहमति

Answer (ग) आचरण

6. अपकृत्य विधितः मुख्यतः किसके द्वारा विकसित हुआ है

(क) रूढ़ियों एवं पूर्व निर्णय

(ख) न्यायिक निर्णयों

(ग) अधिनियमनों

(घ) उपरोक्त सभी

Answer (ख) न्यायिक निर्णयों

7 – भारत का अपकृत्य विधि आधारित है

(क) इंग्लैंड के कामन लॉ पर

(ख) फ्रांस के ड्रोएट एडमिनिस्ट्रेटिफ पर

(ग) भारत के संविधान पर

(घ) अमेरिका के अधिकार विधेयक पर

Answer (क) इंग्लैंड के कामन लॉ पर

8. बुनियादी तौर पर, अपकृत्य एक प्रजाति है

(क) आपराधिक क्षति अथवा दोष की

(ख) पर्याप्त क्षति अथवा दोष की

(ग) सिविल क्षति अथवा दोष की

(घ) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer (ग) सिविल क्षति अथवा दोष की

9 – क्या एक दोष के लिए अपकृत्यात्मक दायित्व एवं आपराधिक दायित्व दोनों उत्पन्न हो सकते हैं?

(क) केवल अपकृत्यात्मक दायित्व ही उत्पन्न हो सकता है

(ख) केवल आपराधिक दायित्व ही उत्पन्न हो सकता है

(ग) दोनों दायित्व उत्पन्न हो सकते हैं

(घ) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer (ग) दोनों दायित्व उत्पन्न हो सकते हैं

10. अपकृत्य विधि के अंतर्गत कर्तव्य किसके प्रति होता है

(क) किसी व्यक्ति विशेष

(ख) व्यक्तियों के किसी समूह

(ग) सम्पूर्ण विश्व

(घ) उपरोक्त (क) तथा (ख) दोनों

Answer (ग) सम्पूर्ण विश्व

error: Content is protected !!